जबलपुर। पाटन पुलिस को चेकिंग के दौरान शहपुरा की ओर से ग्रे रंग की कार आते दिखी, जिसे पुलिस ने हाथ देकर रोका तो चालक चलती कार से कूदकर भाग निकला। पुलिस पहुंची तो देखा कि कार के अंदर शराब रखी है। पुलिस ने उक्त शराब जब्त कर चालक की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस को खबर मिली कि शहपुरा की ओर से गे्र रंग की टोयटा एल्टिस कार में शराब लोड कर अवैध कारोबारी पाटन की ओर आ रहा है। जिसपर पुलिस ने सुरईया तिराहा पर चेकिं लगा दी। कुछ देर बाद कार आते दिखी तो पुलिस ने हाथ देकर रोकना चाहा, जिसपर चालक ने कार को रिवर्स कर दिया, पुलिस ने पीछा किया तो वह कार से कूदकर जंगल की ओर भाग निकला। पीछा करते हुए पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली तो शराब के 200 से ज्यादा पौवे मिले। पुलिस ने उक्त कार सहित उक्त शराब जब्त कर अवैध कारोबारी की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur