khabar abhi tak

धनवतंरी नगर के होटल सिटी मैक्स में कालोनीवासियों ने किया हंगामा, आरोप लगाते हुए कहा, ओयो बुकिंग की आड़ हो रहा देह व्यापार

जबलपुर। गढ़ा के धनवतंरी नगर स्थित होटल सिटी मैक्स में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कालोनीवासियों ने पहुंचकर हंगामा करना शुरु कर दिया। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओयो बुकिंग की आड़ में यहां पर लम्बे समय से देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा है। यहां तक कि होटल का घेराव करते हुए वहां पर उपस्थित युवक-युवतियों सहित अन्य लोगों को बाहर निकालना शुरु कर दिया। हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है। 

                                  धनवतंरी नगर कालोनी वासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि होटल सिटी मैक्स की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे मजबूर होकर उन्हे स्वयं आगे आना पड़ा। रहवासियों का कहना था कि कॉलोनी में मंदिर के पीछे स्थित होटल में अवैध गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं। सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक युवक-युवतियों का वाहनों से आना-जाना लगा रहता है। कई बार होटल के बाहर इतनी भीड़ रहती है कि महिलाओं और बच्चों को वहां से निकलने में भी दिक्कत होती है। लोगों का कहना था कि होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार के कारोबार को बंद न कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कालोनीवासियों का हंगामा व घेराव किए जाने की खबर मिलते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जिन्होने लोगों को आश्वासन दिया कि जांच के बाद सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

स्थानीय लोगों के विरोध करने पर दी जाती रही धमकियां -

लोगों का आरोप था कि होटल में सुबह 7 बजे से ही युवक-युवतियों का आना-जाना शुरू हो जाता है। उनका दावा है कि यहां खुलेआम देह व्यापार संचालित हो रहा है। जब स्थानीय लोग इसका विरोध करते हैं तो उन्हें धमकियां दी जाती हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि होटल अनिल बिलथरिया का है, जिसे हर महीने 1 लाख किराए पर दिया गया है।

बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे, की जमकर नारेबाजी-

होटल में कथित अवैध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन करते हुए होटल को तत्काल बंद कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस अधिकारियों को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak