जबलपुर। गौरीघाट के रामघाट में आकाश उर्फ अक्कू बर्मन हाथ में देशी पिस्टल लेकर घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी युवक को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल और कारतूस जब्त किया।
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात में मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामघाट की सीढ़ी के नीचे एक व्यक्ति पिस्टल लिये घूम रहा है। सूचना पर दबिश दी गई। उमाघाट की सीढ़ी के नीचे मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम आकाश उर्फ अक्कू बर्मन, निवासी ककरैया तलैया बताया। तलाशी लेने पर कमर में दाहिने तरफ एक देशी पिस्टल जिसकी मैगजीन में एक कारतूस लोड मिला।
