बताया गया है कि अभाना में रहने वाले भोला अहिरवार के निर्माणाधीन मकान में विनोद अहिरवार उम्र 27 वर्ष द्वारा ग्राइंडर मशीन से टाइल्स लगाने का काम किया जा रहा है। आज शाम को विनोद जब मशीन से टाइल्स काट रहा था, इस दौरान हाथों का संतुलन बिगड़ा और ग्राइंडर की ब्लेड से विनोद के पैर का पंजा कटकर अलग हो गया। पैर का पंजा अलग होते देख कमरे में उपस्थित लोगों में चीख पुकार मच गई, देखते ही देखते आसपास के लोग भी आ गए, उन्होने विनोद को खून से लथपथ हालत में एम्बुलेंस से दमोह के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने देखा तो प्राथमिक उपचार कर जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।