khabar abhi tak

युवक की हत्या कर तालाब किनारे फेंकी लाश, बरगी रोड पर घटना

 

जबलपुर। जबलपुर के बरगी रोड पर पडऩे वाले ग्राम सिहोरा में आज एक युवक मोहन गोल्हानी की तालाब के किनारे लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मिलने खबर पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिनके सामने परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोहन की हत्या कर लाश को फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएगें, उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

                                        पुलिस के अनुसार ग्राम सिहोरा निवासी मोहन गोल्हानी उम्र 35 वर्ष शनिवार की रात घर से घूमने के लिए निकला, इसके बाद घर नहीं लौटा, देर रात तक घर न आने से परिजन चितिंत हो गए। उन्होने अपने स्तर पर मोहन की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। आज सुबह गांव में गौशाल के समीप तालाब किनारे मोहन की लाश मिली। मोहन की लाश मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी आ गए, जिन्हे पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह शाम को घर से निकला इसके बाद लौटकर नहीं आया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरु कर दी गई है, पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि घर से निकलने के बाद वह किन किन लोगों से मिला है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद यह साफ हो पाएगी कि मोहन की हत्या की गई है या फिर हादसा है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak