जबलपुर. आलू-प्याज का ठेला लगाने की जगह को लेकर शहर की सब्जी मंडी में रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके की जानकारी लेकर दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली में सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष एक ही स्थान पर आलू-प्याज का ठेला लगाना चाहते थे, जिसे लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार, गुलनाज बेगम की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ तथा मोहम्मद जुनैद की शिकायत पर तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष सब्जी मंडी में आलू-प्याज का ठेला लगाकर व्यवसाय करते हैं।
जबलपुर की सब्जी मंडी में आलू-प्याज का ठेला लगाने पर मचा बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट (देखें वीडियो)
byKhabarAbhiTak
-
0
