जबलपुर/मंडला। एमपी में जबर्दस्त रूप से सक्रिय मानसून की बारिश ने नाले नदियों में उफान ला दिया है. इसी क्रम में डिंडौरी, मंडला जिले में 1 जुलाई से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार कारण नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसका असर अगले दो से तीन दिनों में जबलपुर में बरगी बांध में दिखाई देगा और इसका जलस्तर जो काफी नीचे चला गया था. अब तेजी से बढ़ेगा.
मंडला में नर्मदा नदी का जलस्तर 434.9 मीटर दर्ज किया गया। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। बारिश का असर कान्हा टाइगर रिजर्व में भी दिखा। भारी वर्षा के बाद बंजर नदी उफान पर थी, जिससे बंजर पुल पर पानी भर गया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। घुघरी तहसील में सबसे ज्यादा बारिश बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 1.49 इंच वर्षा दर्ज की गई, जिसमें घुघरी तहसील में सर्वाधिक 3 इंच से अधिक बारिश हुई। 1 जून से 4 जुलाई तक जिले में कुल 5.9 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, पिछले वर्ष इसी अवधि में 17.9 इंच वर्षा हुई थी, जिससे इस बार बारिश का आंकड़ा काफी कम है। इस नदी का पानी भी नर्मदा नदी में जाकर मिलता है, इसके अलावा डिंडौरी क्षेत्र में बारिश का जल भी नर्मदा नदी में आ रहा है. 1 जून से 4 जुलाई तक मंडला- 8.57 इंच, नैनपुर - 8.78 इंच, बिछिया 5.60 इंच, निवास - 4.32 इंच, घुघरी - 7.01 इंच, नारायणगंज -1.97 इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
