khabar abhi tak

बिना फिटनेस और परमिट दौड़ रहीं तीन बसें जब्त



जबलपुर
। आरटीओ की टीम का वाहन चेकिंग अभियान जारी है। कार्रवाई के दौरान पाटन बाई पास चौराहे पर कई कमर्शियल वाहनों की जांच की गई, जिसमें चालकों को वाहनों में सिलेंडर न रखने और सभी दस्तावेज साथ लेकर चलने की हिदायत दी गई। अभियान का मुख्य फोकस सुरक्षा मानकों पर रहा। चेकिंग में MP 09 XC 3179, MH 34 AV 1577, MP 20 M 8387, MP 15 2L 5444 और MP 13 ZE 5906 नम्बर वाले वाहनों के सुरक्षा उपकरणों व दस्तावेजों को बारीकी से परखा गया। वहीं, सुहागी नगर स्थित एबॉट गैटन हायर सेकेंडरी स्कूल में भी टीम ने औचक निरीक्षण किया, जहां 4 बसों की जांच के दौरान 3 बसों के फिटनेस परमिट समाप्त पाए गए। आरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने के लिए MP 20 N 0611, MP 20 DA 1733 और MP 20 2L 6847 नम्बर वाली बसों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा कराया गया है।

स्टूडेंट की सुरक्षा से कंप्रोमाइज नहीं होगा

​निरीक्षण के दौरान एबॉट गैटन हायर सेकेंडरी स्कूल की बसों में फिटनेस और परमिट से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई। आरटीओ टीम ने स्पष्ट किया है कि छात्र सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परमिट न होने के कारण जब्त की गई बसों पर नियमानुसार जुर्माना और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पाटन बाई पास पर की गई चेकिंग के दौरान चालकों को यह कड़ा निर्देश दिया गया कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा उपकरणों का पूर्ण ध्यान रखें। विभाग का यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके और परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak