khabar abhi tak

जबलपुर का शातिर बदमाश मनेरी में गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल फोन, मोटर साइकलें जब्त,

जबलपुर। जबलपुर के बरेला के शातिर बदमाश शिवम मरावी को मनेरी पुलिस ने संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संजय के पास से चोरी के 9 मोबाइल फोन व मोटर साइकलें बरामद की है। पुलिस अब आरोपी संजय से चोरी के अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है। 

                                   पुलिस अधिकारियों के अनुसार मनेरी चौकी पुलिस ने आज ग्राम खुख्न कुण्डम निवासी शिवम पिता प्रताप मरावी को क्षेत्र में संदिग्ध हालात में घूमते हुए पकड़ा, पुलिस ने शिवम से मोटर साइकल के कागजात के संबंध में पूछताछ की लेकिन कोई जबाव नही दे पाया। पुलिस ने थाना लाकर पूछताछ की तो उसने मोटर साइकल चोरी करना स्वीकार लिया। इसके बाद पुलिस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने मोबाइल फोन भी चोरी करना स्वीकारा, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 9 मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि पिछले लगभग 15 दिनों से मनेरी क्षेत्र में लगातार मोबाइल चोरी की घटनाएं हो रही थीं। जिसके चलते पुलिस आरोपी को पकडऩे के लिए लगातार प्रयासरत रही। इस दौरान आज पुलिस को खबर मिली थी कि शिवम पिता प्रताप मरावी उम्र 19 वर्ष निवासी खुख्न कुण्डम जबलपुर को घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिवम से चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिवम से बरामद किए गए 9 मोबाइल फोन में कुछ बरेला क्षेत्र से चोरी किए है। बरेला थाना में भी आरोपी शिवम के खिलाफ तीन अपराधिक प्रकरण दर्ज है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak