khabar abhi tak

महाकोशल कॉलेज में गूंजे गुरु भक्ति के गीत




जबलपुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय जबलपुर में बुधवार को भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ और स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के संयुक्त तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा एवं महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व छात्र पंडित अभिनेश कटेहा, अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. अलकेश चतुर्वेदी, संयोजक प्रो. अरुण शुक्ल, वरिष्ठ आचार्य प्रो. ए. सी. तिवारी तथा संचालनकर्ता डॉ. ममता गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. शुभांगी धगट, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. राजेश शामकुंवर, डॉ. जयराम सिंह, डॉ. मलय वर्मा, डॉ. मीना केलर, डॉ. प्रतिभा कुमार, डॉ. रामेश्वर झारिया, डॉ. पुष्पा तनेजा, डॉ. आभा रंजन, डॉ. शैलप्रभा कोष्टा, डॉ. चित्रा राय, डॉ. विभा निगम, डॉ. समता नायडू, डॉ. नीलू रघुवंशी, डॉ. स्मिता बेलवंशी, डॉ. शिवचंद्र वल्के, डॉ. प्रलयकांत, डॉ. रुपेन्द्र गौतम, डॉ. राविश तमन्ना, डॉ. जागेश्वर प्रजापति, डॉ. महेन्द्र कुशवाहा, श्रीमती लल्लाबाई लोधी सहित कई प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

शिक्षकों का शॉल श्रीफल और कलम से सम्मान

​समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन, मंत्रोच्चार और अतिथियों के स्वागत से हुई। वक्ताओं ने महर्षि वेदव्यास के जन्म, सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा की शिक्षा का उल्लेख करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया। युवाओं को जेनरेशन विवेकानंद बनने और गुरुओं के मार्गदर्शन पर चलने की सीख दी गई। विद्यार्थियों ने गीत, कविता और भाषण पेश किए। महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर शॉल, श्रीफल और कलम देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak