जबलपुर। गढ़ा थाना का आज दोपहर के वक्त का माहौल की कुछ अलग था, पुलिस ने पकड़ गए 20 जुआंडियों को थाना परिसर में खड़ा करके शपथ दिलाई कि नशे व अपराध से दूर रहेगें। पुलिस ने आज अर्पित ठाकुर के जुआंफड़ पर दबिश देकर 20 जुआंरियों को गिरफ्तार कर करीब 85 हजार रुपए जब्त किए है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ जुआं एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
बताया गया है कि गढ़ा क्षेत्र में लम्बे समय से संचालित हो रहे जुआंफड़ पर आज दोपहर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, जहां से पुलिस ने 20 जुआंरियों को गिरफ्तार कर करीब 85 हजार रुपए जब्त किए। पुलिस की दबिश से जुआंरियों में भगदड़ मच गई थी, लेकिन वे पुलिस की घेराबंदी के कारण भाग नही पाए। पुलिस इन सभी जुआंरियों को थाना लेकर आई। यहां पर पुलिस अधिकारियों के सामने सभी ने भविष्य में जुआ नहीं खेलने, किसी भी प्रकार का नशा न करने और नशा मुक्त मध्य प्रदेश बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सामाजिक सुधार के उद्देश्य से उन्हें नशे और अपराध से दूर रहने की हिदायत भी दी गई।
Tags
jabalpur