पुलिस के अनुसार नवयुग कालेज के समीप रहने वाले संदीप कुमार ठाकुर उम्र 49 वर्ष हाईकोर्ट में महाधिवक्ता कार्यालय में मुंशी के पद पर पदस्थ है। बीती रात 9 बजे के लगभग वे आफिस से घर जाने के लिए निकले। जब वे जीएस कालेज के सामने से गुजर रहे थे, इस दौरान आगे जा रही कार के चालक ने अचानक गेट खोल दिया, जिससे संदीप कुमार मोटर साइकल सहित टकरा कर गिर गए, दुर्घटना में संदीप के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, जिन्होने संदीप को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना के बाद कार चालक भाग निकला, खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur