khabar abhi tak

जंगली सूअर के शिकार में बिछाए करंट में फंसा किसान, मौत


जबलपुर।
बेलखेड़ा के एक गांव में जंगली सूअर के शिकार में बिछाए गए करंट में गांव का एक किसान फंस गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पप्पू पटेल के रूप में हुई है। खेत मालिक प्रदीप पटेल द्वारा आए दिन जंगत्ती सूअरों और अन्य जानवरों का शिकार करने के लिए खेत के चारों ओर बिजती के नंगे तार फैलाकर उसमें करंट प्रवाहित किया जाता था। बीते दिनों मृतक पप्पू पटेल अनजाने में खेत के पास से गुजर रहे थे, तभी उनका पैर इस हाई वोल्टेज तार पर पड़ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि उन्हें संभतने का मौका तक नहीं मिता और घटनास्थत पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही बेलखेड़ा पाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थत का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी खेत मालिक प्रदीप पटेल के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak