khabar abhi tak

पुरानी रंजिश पर किया था युवक का अपहरण, मारा था चाकू, देखें वीडियो



जबलपुर।
तिलवारा के एक ढाबे पर खाना गए दो युवकों में से कार सवार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण किया था और उसे चाकू मारकर घायल किया था। आरोपी बदमाश युवक को रांझी अस्पताल के पास फेंककर भाग गए थे। पुलिस ने घायल के निशानदेही पर आरोपियों को धरदबोचा और वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त की।

तिलवारा पुलिस ने बताया कि मारपीट और अपहरण के आरोप में रांझी निवासी अमन कोल, विशाल ठाकुर, चंद्रभान वर्मा उर्फ बहत्तर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार क्रमांक एमपी 20 जेड ई 9799 जब्त कर ली है।

ये थी वारदात

2 जुलाई की रात नया मोहल्ला निवासी कामरन अली पुलिस को बताया कि सिविक सेंटर में बड़े भाई के कपड़े की दुकान से रात लगभग 1.30 बजे अपने साथी राहुल शर्मा के साथ उनकी एसिक्स से शेरे पंजाब ढाबा तिलवारा में खाना खाने आया था। खाना खाकर रात लगभग 2.30 बजे वापस स्कूटी से घर जाने के लिये निकले थे। जैसे ही तिलवारा पुल के ऊपर पहुंचे। तभी पीछे से 2 कार आयी। स्कूटर के सामने कार लगाकर रास्ता रोक लिया था। कार से अमन कोल, बहत्तर सिंह, निक्की एवं उनके साथी उतरे और गाली गलौज करते हुये उसके एवं उसके साथी राहुल शर्मा के साथ मारपीट करने लगे थे। अमन ने चाकू से हमलाकर राहुल शर्मा को कान के पास चोट पहुंचा दी थी। वह बीच बचाव करने लगा तो अमन कोल ने उसके पेट में चाकू मारा था, मौके पर वह घूम गया था, जिससे चाकू पीठ में लगा था। इतने में उसका साथी राहुल शर्मा वहां से भाग गया। अमन और उनके साथियों ने उसे जबरन कार में बिठा लिया और उसे रांझी खमरिया तरफ ले गये कार के अंदर अमन एवं अमन के साथियों ने उसे जान से मारने की नियत से हाथ-मुक्कों, डंडे एवं चाकू से पीठ कमर, चेहरा, दोनों पैर में चोट पहुंचाई और उसे रांझी अस्पताल के पास छोड़ कर भाग गए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak