khabar abhi tak

बाइक सवार युवकों को रौंदते हुए पेड़ से टकराई स्कूल वैन, दो की मौत

सागर। सागर के जैसी नगर स्थित ताजपुर तिराहा पर आज सुबह बाइक सवार युवकों को रौंदते हुए स्कूल वैन एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं वैन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक वैन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

                              पुलिस के बांसा गांव निवासी गुड्डू यादव उम्र 42 वर्ष अपने दोस्त रामबाबू उर्मी किसी निजी काम से बाइक पर सागर जाने के लिए निकले। जब वे ताजपुर तिराहा से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान सरखड़ी कॉन्वेंट स्कूल की वैन ने टक्कर मार दी। वैन की टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक सहित सामने की ओर गिर, जिन्हे कुचलते हुए वैन निकल गई। दुर्घटना के बाद चालक अपना संतुलन खो बैठा और वेन सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्होने दोनों युवकों को खून से लथपथ हालत में उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर युवकों को जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने पूछताछ के बाद चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak