khabar abhi tak

9 दिन से लापता महिला की जंगल में मिली लाश, पति के साथ लकड़ी बीनने गई थी, पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर भेजा गया शव

 

जबलपुर/डिंडौरी। डिंडौरी के कछनारी जंगल में महिला देववती मरावी का संदिग्ध हालात में शव मिला। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 19 घंटे बीतने के बाद भी वहां पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तकनीकी सुविधाओं की कमी का हवाला देते हुए शव को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

                                   पुलिस के अनुसार देववती मरावी उम्र 40 वर्ष  अपने पति चरणसिंह मरावी के साथ 23 जून को जंगल में लकड़ी लेने गई थी। दोपहर में पति अकेले घर लौटा और परिजनों को देववती के गायब होने की जानकारी दी। 30 जून की दोपहर करीब 3.30 बजे राजेंद्र धुर्वे नाम का व्यक्ति जंगल में बकरियां चरा रहा था। उसने कछनारी के जंगल में शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण लक्ष्मण सिंह मरकाम ने सिटी कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को रात करीब 9 बजे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर अस्पताल प्रबंधन तकनीकी समस्या बताते हुए शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। घटना से परिजन आक्रोशित हो गए, इसके बाद आज सुबह शव क ो पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर भेज दिया गया। मृतका की बेटी संध्या ने बताया कि उसकी मां का शव रात से अस्पताल में रखा हुआ था। परिजन सुबह से पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे थे। पुलिस से सिर्फ आश्वासन मिला, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak