पुलिस के अनुसार बमुरिया पटेरा निवासी अमन पटेल उम्र 21 वर्ष को वर्धा तिराहा पर डम्पर को रोककर ऊपर से गीला तिरपाल निकालने के लिए चढ़ा दिया। अमन जब तिरपाल हटा रहा था, इस दौरान ऊपर से गुजर रही 33 केवी के विद्युत तार से हाथ लग गया, जिससे उसे करंट का झटका लगा और वह झुलस सड़क पर आ गिरा, युवक को सड़क पर गिरते देख आसपास से गुजर रहे लोगों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, इस बीच डम्पर चालक व मालिक ने अमन को उठाकर सिविल अस्पताल लाकर छोड़ दिया। करीब दो घंटे बाद परिजनों को घटना की खबर मिली तो वे अस्पताल पहंच गए, परिजनों ने घटना को लेकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिनके सामने परिजनों का आरोप लगाया गया कि अमन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Tags
damoh