khabar abhi tak

जबलपुर में इंजीनियरिंग के छात्र पर हमला कर लूटी सोने की चैन, केन्ट क्षेत्र में घटना से सनसनी

जबलपुर। केन्ट थानान्तर्गत सीईओ बंगले के सामने उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक्टिवा से अपने घर जा रहे इंजीनियरिंग के छात्र तुषार होतानी पर हमला कर बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चैन लूट ली। तुषार ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

                             पुलिस के अनुसार कचनार वरसाना कालोनी निवासी तुषार होतानी उम्र 23 वर्ष इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। तुषार शाम 4 बजे के लगभग एक्टिवा से अकेले घूमने सदर के पेंटीनाका पहुंचा। जहां पर उसने दुकान पर चाय पी। इसके बाद घर के लिए रवाना हो गया। जब वह सृजन चौक से  यादगार चौक मॉल रोड से आगे सीईओ बंगला पहुॅचा तभी मोटर साइकल से दो बदमाश पीछा करते हुए आए और यह कहते हुए रोक लिया कि बात करना है। तुषार ने एक्टिवा रोकी तो दोनों ने एक्टिवा की चाबी निकालकर फेंक दी। इसके बाद गले से सोने की चैन छीनने लगा, तुषार ने रोकने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट करते हुए चैन छीनी और धमकी देते हुए भाग निकले। तुषार ने शोर मचाते हुए पीछा भी किया लेकिन लुटेरे सदर की ओर भाग निकले। शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, उस वक्त तक लुटेरे भाग चुके थे। तुषार की सूचना पर परिजन पहुंच गए, जिनकी मदद से वह थाना पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि लुटेरों का हुलिया पहचान सके। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak