बताया गया है कि रवि जायसवाल उर्फ भटा उम्र 30 वर्ष निवासी लालमाटी व सलमान खान 30 वर्ष निवासी निवासी मोहरिया हनुमानताल क्षेत्र लम्बे समय से रेल की नीर की खाली बोतलें स्टेशन के आसपास से उठा लेते थे। इसके बाद उन्ही बोतलों में स्टेशन से पानी भरने के बाद सील पैक्ड बताकर यात्रियों को बेचते थे। दोनों युवक जब स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही जब पानी बेच रहे थे, तभी RPF की टीम पहुंच गई, जिन्हे देख दोनों युवकों ने दौड़ लगा दी, टीम के कर्मचारियों ने पीछा करते हुए दोनों को पकड़कर रेल नीर की भरी बोतलें जब्त कर ली। RPF ने दोनों युवकों के खिलाफ रेल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि इसके पहले भी रेलनीर की खाली बोतलों में पानी भरकर यात्रियों को बेचने के मामले सामने आ चुके हैं। उन मामलों में भी कुछ युवकों को गिरफ्तार किया गया था, जो नकली पैक्ड पानी बेचकर यात्रियों से ठगी कर रहे थे।
Tags
jabalpur