khabar abhi tak

महिला यात्री को चलती ट्रेन में हुआ प्रसव, गंभीर हालत पर पाटलीपुत्र सुपरफास्ट बिना स्टापेज के कटनी में रोकी गई

जबलपुर. पाटलिपुत्र से मुंबई जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रही महिला को बीती देर रात अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद ट्रेन के भीतर महिला की डिलीवरी हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही जबलपुर रेल मंडल के कटनी रेलवे प्रशासन ने अनुकरणीय मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया। जैसे ही महिला के प्रसव की खबर रेलवे कंट्रोल को मिली, तत्काल डिप्टी एस एस कमर्शियल मुकेश मिश्रा को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही उन्होंने रेलवे चिकित्सक, आरपीएफ, जीआरपी तथा संबंधित रेलवे कर्मचारियों को अलर्ट कर मौके पर बुला लिया। जिस एक्सप्रेस ट्रेन में यह घटना हुई, उसका कटनी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं था लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाई और आपात स्थिति में ट्रेन को कटनी जंक्शन पर रुकवाया। ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही डिप्टी एस एस कमर्शियल मुकेश मिश्रा, सफाई मित्रों और अपनी पूरी रेलवे टीम के साथ सीधे संबंधित जनरल कोच तक पहुंचे। 

रेलवे ने महिला और उनके परिजनों को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा। मौके पर मौजूद रेलवे डॉक्टर ने मां और नवजात शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण किया, इसके बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से आगे के इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेजा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak