फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि इन कर्मचारियों को मूल नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ प्रदान किया जाए। वेतन संरक्षण सुनिश्चित किया जाए जिससे किसी भी कर्मचारी के वेतन में कमी न हो। संविदा सेवा अवधि को वेतन निर्धारण एवं पदोन्नति में जोड़ा जाए। अनुकम्पा के आधार पर वृत्ताकार वेतन निर्धारण/वार्षिक वेतन वृद्धि प्रदान की जाए। राकेश पाठक ने उर्जा मंत्री, ऊर्जा सचिव, सीएमडी पावर मैनेजमेंट कंपनी और सभी एमडी गणों से अनुरोध किया है कि इस योजना का लाभ देने के लिए नियमित अनुकंपा आश्रितों की नियुक्ति से सीपीसीटी पात्रता में पूर्ण रूप से छूट प्रदान की जाए। अत: मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन का अनुरोध है कि बिजली कंपनियों में कार्यरत संविदा आधार अनुकंपा कर्मचारियों के हित में जारी आदेश में कृपया उपरोक्त संशोधन करने की कृपा करें। उपरोक्त विसंगतियां दूर होने पर फेडरेशन आपका अत्यंत आभारी रहेगा।
Tags
jabalpur