जबलपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए महावीर चिल्ड्रन एकेडमी, सराफा में विद्यार्थियों द्वारा वृहद पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। उत्साह और उमंग से परिपूर्ण इस अभियान में बच्चों ने बड़ी संख्या में पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का प्रेरणादायी परिचय दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन जैन, डायरेक्टर श्रीमती मिश्री जैन, दर्शित जैन एवं मौली जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती शिवा दुबे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय की शिक्षिकाओं में मिनी जैन, मधुलिका, मुस्कान, लीना बेन, खुशी, सौभाग्या, मंजू, मीता, खुशबू एवं अनुराधा तथा विद्यार्थियों में शिवांश, प्रिंस, काव्या, प्रशा जायसवाल, पूजा, श्रद्धा, उत्कृष्ट एवं पारस आदि की उपस्थिति रही। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के बारे में जागरूक किया गया। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल एवं उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर संदेश दिया कि "आज लगाया गया एक पौधा, आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य का आधार है। विद्यालय द्वारा समय-समय पर ऐसे जनजागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
Tags
jabalpur