पुलिस के अनुसार मैहर से सीमेंट लोड करके ट्रक ड्राइवर अब्दुल रहमान छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुआ, उसके साथ क्लीनर मनोज यदुवंशी भी था। ट्रक जब सिहोरा बायपास रोड से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही सीमेंट से लोड ट्रक अनियंत्रित डिवाइडर से टकराते हुए बीच सड़क पर पलट गया। जिससे ट्रक में लोड सीमेंट सड़क पर गिरकर बिखर गई, वहीं चालक व क्लीनर अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से कूद गए। दुर्घटना होते देख आसपास से गुजर रहे भारी वाहन के चालक रुक गए। दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया, वहीं सीमेंट की बोरिया किनारे कराई। इसके बाद यहां पर यातायात शुरु हो सका।
Tags
jabalpur