जीआरपी के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के अंतिम छोर पर दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में घूम रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम गश्त करते हुए पहुंची तो दोनों ने दौड़ लगा दी, पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम रूपा माली उम्र 25 वर्ष निवासी हिंडोलिया जिला दमोह व रेखा माली 25 वर्ष निवासी ललितपुर यूपी बताया। पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे ट्रेनों व प्लेटफार्म पर बैठी महिलाओं के पास रखा सामान चोरी करती है। तलाशी के दौरान पुलिस ने चांदी के जेवर बरामद किए है, जो हालत में ही हुई चोरी की तीन वारदातों से संबंधित है। जिसमें दो चांदी की पायल, दो चांदी की चेन, एक चांदी का ब्रेसलेट और बिछिया शामिल हैं।
घूम-घूम कर करती है चोरी की वारदातें-
पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि दोनों महिलाओं को कोई स्थाई ठिकाना नहीं है, वे घूम-घूम कर चोरी की वारदातों को अंजाम देती है। पुलिस अब दोनों के अपराधिक रिकार्ड के बारे में पता लगा रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह में और भी सदस्य है या नहीं।