इस मौके पर मुख्य अतिथि संध्या दुबे ने युवाओं को अपनी शक्ति का सकारात्मक कार्यों में उपयोग करने व आलोचना से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर बढऩे का संदेश दिया। मुख्य वक्ता नरसिंहपुर विभाग संयोजक सिवान दुबे ने एबीवीपी की कार्यप्रणाली, छात्रहित आंदोलनों और राष्ट्र निर्माण में छात्र शक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला संयोजक एवं समाजसेवी अनुपम सराफ छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का नागरिक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करने तथा नशा उन्मूलन और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रियांशु विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश दाहिया, सतीश पटेल, अनिल पिल्ले, दीपक साहू, आनंद श्रीवास, राशि जैन, शरद शर्मा, शरद कुशवाहा, प्रदीप पटेल, उज्जवल सोनी, सावंत ठाकुर, श्रीकांत यादव, लक्ष्मी गर्ग, पल्लवी राय, काजल पटेल और साहिल जोगी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur