जबलपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल के द्वारा रेलवे स्काउट कार्यालय में तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप प्रारम्भ हुआ. यह आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/ जिला आयुक्त (स्काउट) वरुण चतुर्वेदी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक/ सहा.जिला आयुक्त (स्काउट) नितेश कुमार सोने, सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण/ सहा.जिला आयुक्त (स्काउट) सचिपति नंदन. जिला सचिव अनिल चौबे, संयुक्त सचिव संजीव तिवारी, संगठन आयुक्त (स्काउट) विमलेश तिवारी, प्रशिक्षण आयुक्त(स्काउट) आशीष सोनकर, संगठन आयुक्त(गाइड) आरती रैकवार, प्रशिक्षण आयुक्त(गाइड) लक्ष्मी पाणिग्रही के मार्गदर्शन में 24 से 26 जुलाई 2026 तक यह आयोजन किया जा रहा है.इस कैंप में बच्चों के प्रगति से सम्बंधित टेस्ट जैसे स्काउट इतिहास, प्रतिज्ञा व नियम, आदर्श वाक्य, यूनिफॉर्म व प्राथमिक चिकित्सा लिए जायेंगे, जो इन्हें आगे चल कर राज्य पुस्कार एवं राष्ट्रपति टेस्ट में जाने के लिए अनिवार्य होगी. इस टेस्टिंग में जबलपुर मंडल एवं नई कटनी शाखा के बच्चे इस टेस्टिंग कैंप में सामिल हो रहे हैं. इस टेस्टिंग कैंप के शिविर संचालक आत्मानंद श्रीवास्तव एवं प्रशिक्षक किशोर कुमार, अनिल पाली, शुभम कुशवाहा, सुमित विश्वकर्मा,ऋषि राव, देवेन्द्र कतिया, सरिता अम्रवंशी, सिमोन पसेरिया, सोनम असीम रहेंगे.
जबलपुर रेल मंडल भारत स्काउट्स-गाइड्स का तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप प्रारम्भ
byKhabarAbhiTak
-
0

