khabar abhi tak

ट्रांसको के गलियारे में जगी युवाओं के रोजगार की उम्मीद




जबलपुर।  मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी यानी एमपी ट्रांसको के अंतर्गत सबस्टेशन अटेंडेंट के 60 तथा सिविल अटेंडेंट के 1 पद यानी कुल 61 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता नवीन पांडे ने बताया कि इन पदों के लिए क्रमशः 61 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था जिनमें से दस्तावेज सत्यापन के दौरान सबस्टेशन अटेंडेंट के 47 और सिविल अटेंडेंट के 1 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। यह पूरी भर्ती प्रक्रिया जून 2025 में जारी किए गए विज्ञापन के क्रमानुसार पूरी कराई गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मानव संसाधन विभाग से मुख्य अभियंता धीरेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवीन पांडे, एचआर मैनेजर अमित मेहरोलिया, कार्यपालन अभियंता इकबाल खान, सहायक अभियंता अदिति धुर्वे, रित्विक मिश्रा, डीजी गोस्वामी, अजय शर्मा, कुशल पाल सिंह, दीपक वनेकर, शैलेन्द्र चार्ल्स एवं अमितेंद्र उपस्थित रहे। दस्तावेज सत्यापन की इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सभी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, तकनीकी और अन्य सभी जरूरी दस्तावेजों की बहुत ही बारीकी से जांच की गई। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से निर्धारित नियमों और पारदर्शी व्यवस्था के तहत बहुत ही सुचारू रूप से संपन्न कराई गई जिससे योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak