जबलपुर। मदनमहल पुलिस ने बताया कि गुरूवार को घायल को उपचार हेतु जबलपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को तुषार पारिया, निवासी गेट नम्बर 4 ने बताया कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। रोज की तरह गुरूवार शाम लगभग 5 बजे करणावत पान भंडार गेट नम्बर 4 मदनमहल में बैठा था। 19 वर्षिय ण्क युवती से पहले उसकी दोस्त थी। अब नहीं है। लेकिन पहले भी कई बार युवती उससे पैसे मांगती थी। नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। वह पान भंडार में बैठा था। युवती अपने दोस्त प्रथम गुप्ता, अद्वित सोनी के साथ आई और उससे एक हजार रूपये की माग करने लगी। रूपये नहीं देने पर रेप के केस में फसाने की धमकी दी। उससे चारों मुक्कों से मारपीट करने लगे। वह दौड़कर बाहर की तरफ भागा और अपने भाई अभिजीत पारिया को कॉल कर घटना के बारे में बताते हुये बुलाया। युवती, प्रथम गुप्ता, अद्वित सोनी के साथ आये ओम चौधरी, अंशुमान चौधरी मिलकर उसके साथ गाली गलौज करते हुये मारपीट करने लगे। प्रथम गुप्ता ने चाकू से हमलाकर उसके पेट में चोट पहंुचा दी। उसके भाई के साथ भी हाथ मुक्कों से मारपीट कर सभी भाग गए। घटना के समय उसकी पहनी हुयी सोने की चैन गिर गयी।
वहीं, युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तुषार पारिया उसका दोस्त है, लेकिन अब उसकी बातचीत बंद हो गयी है। वह प्रथम गुप्ता के साथ आना जाना करने लगी है। इसी बात को लेकर उसे आये दिन धमकी देता है। 22 जुलाई को उसकी तुषार के साथ फोन पर बहसबाजी हो गयी थी। गुरूवार को तुषार ने उसे फोन कर कर्णावत पान भंडार बुलाया था। वह शाम लगभग 5 बजे अपने दोस्त प्रथम गुप्ता, ओम चौधरी के साथ वहां गयी। तुषार उसे प्रथम के साथ घूमने की बात को लेकर गाली गलोज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा। तभी प्रथम गुप्ता, ओम चौधरी बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान तुषार का भाई अभिजीत आकर हम लोगों के साथ गाली गलौज करते हुये मारपीट करने लगा। तुषार ने चाकू मारा, जिससे ओम चौधरी व अंशुमान चौधरी को चोट आयी। अद्वित सोनी व अन्य साथी आये तो तुषार जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गए।
