khabar abhi tak

जीआरपी नशे के खिलाफ जन-जागरुकता फैलाने सड़कों पर उतरी, छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

जबलपुर. जीआरपी चौकी मदनमहल द्वारा नशे से दूरी है जरूरी के संस्करण 2.0 जन जागरूकता अभियान 2026 के तहत आज सोमवार को कार्यक्रम के अंतर्गत  वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास राइट टाउन जबलपुर में जाकर छात्रावास इंचार्ज एवं छात्राओं एवं छात्रावास स्टॉफ को नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जानकारी देकर अभियान का प्रचार प्रसार किया गया.

इस दौरान नशा मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान संबंधी पर्चे /पंपलेट वितरण किये गये एवं हेल्प लाइन नंबरो के बारे में समझाइश दी गई। कार्यक्रम में लगभग 20-25  छात्रावास की छात्राएं व छात्रावास स्टॉफ उपस्थित रहा। अभियान में जीआरपी चौकी मदनमहल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जगन्नाथ सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक अनुराग तिवारी, प्रधान आरक्षक हरस्वरूप शर्मा, प्रधान आरक्षक मनीष शर्मा, प्रधान आरक्षक विमलेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक शकुंतला तेकाम की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak