जबलपुर। सिहोरा के लाहौद गांव में साली ने अपने बहनोई को रात रूकने घर में पनाह दी। वह बहनोई के मंसूबों को नहीं भांप पाई, जहां आधी रात बहनोई ने उसके कमरे में रखी तिजोरी को तोड़ने की कोशिश की। मौके पर साली का मुंह दबाकर बहनोई ने धमकाया भी लेकिन साली ने साहस दिखाते हुए बहनोई को धक्का मारकर कमरे से बाहर निकाल दिया और सुबह उसके बेटे को घटना के बारे में बताते हुए पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज कराई।
सिहोरा पुलिस ने बताया कि लाहौद गांव की रहने वाली शशि पटेल ने लिखित शिकायत की है कि 30 जून की रात लगभग 10 बजे उसकी छोटी बहन रेखा पटेल का पति रामबरन पटेल निवासी बटरंगी अपने लड़के अमित पटैल के साथ टेªक्टर में उड़द, मूंग बेचने खितौला मंडी आया था। उसी टेªक्टर में उसका बेटा सौरभ पटेल ने अपने घर का उड़द मंूग भी लोड किया था। इसके बाद सौरभ एवं रामबरण का लड़का अमित उड़द मंूग बेचने टेªक्टर लेकर खितौला मंडी चले गये थे। उसका बहनोई रामबरन पटेल उसके घर पर ही रूका था। रामबरन पटैल खाना खाने के बाद वहीं परछी में लेट गया था। वह अपने कमरे में जाकर सोने लगी। कुछ देर बाद रात लगभग 12-30 बजे रामबरन उसके कमरे में रखी आलमारी चोरी करने के लिये खोलने की कोशिश करने लगा। आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। वह चिल्लाई तो रामबरन उसका मुंह व गला दबाने लगा। बोला- हल्ला करोगी, तो जान से खत्म कर दंूगा। उसने रामबरन को धक्का देकर कमरे के बाहर निकलकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसके लड़के सौरभ को घटना की बात बतायी, रामबरन पटेल उसके घर से भाग गया था।
