khabar abhi tak

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित, देखें फिजिकल के लिए कितनी गई कटऑफ

भोपाल. 
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी भर्ती 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत 32,438 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी जोन-वाइज मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत अंक और योग्यता स्थिति लॉगिन विंडो के माध्यम से चेक कर सकते हैं। CBT परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), प्रयागराज ने ग्रुप-डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा में कुल 3736 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। ये उम्मीदवार CBT परीक्षा के आधार पर चयनित किए गए हैं और अब आगे की प्रक्रिया के लिए योग्य माने गए. इन चयनित अभ्यर्थियों की सूची क्षेत्रवार जारी की गई है, जिसमें रोल नंबर के आधार पर नाम शामिल हैं। अब ये उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट जैसी अगली चयन प्रक्रियाओं में शामिल होंगे।

जोन-वाइज कितना रहा कट-ऑफ?

भोपाल (Bhopal)

श्रेणीनॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक
सामान्य (UR)77.73449
अनुसूचित जाति (SC)73.6582
अनुसूचित जनजाति (ST)67.6709
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)77.41022
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)75.07329

प्रयागराज

श्रेणी (Category)अंक (Marks)
यूआर (UR)78.12573
एससी (SC)72.40928
एसटी (ST)66.6584
ओबीसी (OBC)77.31772
ईडब्ल्यूएस (EWS)74.14863

रांची (Ranchi)
श्रेणीनॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक
सामान्य (UR)72.85726
अनुसूचित जाति (SC)58.9389
अनुसूचित जनजाति (ST)61.96082
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)71.82013
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)61.63636

अहमदाबाद (Ahmedabad)

श्रेणीनॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक
सामान्य (UR)72.1634
अनुसूचित जाति (SC)66.06265
अनुसूचित जनजाति (ST)62.13333
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)71.14374
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)67.665

चेन्नई (Chennai)

श्रेणीनॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक
सामान्य (UR)78.00694
अनुसूचित जाति (SC)70.63490
अनुसूचित जनजाति (ST)63.00000
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)76.65663
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)71.11270

भुवनेश्वर (Bhubaneswar)

श्रेणीनॉर्मलाइज्ड कट ऑफ अंक
सामान्य (UR)76.68726
अनुसूचित जाति (SC)67.15071
अनुसूचित जनजाति (ST)58.1891
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)75.43104
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)69.81246

अजमेर जोन (Ajmer)

श्रेणीकटऑफ (Percentile)
UR (सामान्य)79.70181
SC71.49931
ST71.53425
OBC-
EWS70.90495

शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की कुल संख्या

भोपाल में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की कुल संख्या 3383 है, जबकि भुवनेश्वर में यह संख्या 1706 है। इसी तरह चेन्नई में 5130 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो सभी शहरों में सबसे अधिक है। रांची में कुल 2195 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं।

दूसरी ओर प्रयागराज (इलाहाबाद) में 3736 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि चेन्नई में सबसे अधिक और भुवनेश्वर में सबसे कम अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जबकि अन्य शहरों में यह संख्या मध्यम स्तर पर रही है।
 

शहरकुल संख्या
भोपाल3383
भुवनेश्वर1706
चेन्नई5130
रांची2195
प्रयागराज3736

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak