नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर बकाया प्रीमियम राशि जमा करने के लिए बार-बार नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद भुगतान नहीं किए जाने पर नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार दुकानों को सील कर ताला लगा दिया। नगर परिषद ने बताया कि यह कार्रवाई सार्वजनिक संपत्तियों से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा राजस्व की वसूली के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकायादारों द्वारा निर्धारित राशि जमा करने के बाद नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। नगर परिषद ने अन्य बकायादारों से भी अपील की है कि वे समय पर बकाया राशि जमा करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई की नौबत न आए। इस कार्रवाई के दौरान उपेंद्र अमित बघेल, लक्ष्मी सिंह राजपूत, शोभित दुबे, अखिलेश साहू, दिलीप साहू, राहुल दुबे, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, सुशील सैनी, आशु रैकवार सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जबलपुर। जबलपुर के मझौली नगर परिषद ने बकाया प्रीमियम राशि जमा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। वार्ड क्रमांक 8 स्थित आठ नवनिर्मित दुकानों पर ताला लगा दिया गया। कई बार नोटिस जारी करने और भुगतान के लिए पर्याप्त समय देने के बावजूद राशि जमा नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई।
Tags
jabalpur