जबलपुर। संजीवनी नगर थानाक्षेत्र में रहने वाली फार्मेसी की छात्रा के साथ फार्मासिस्ट युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। युवती जब गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात कराकर शादी से इंकार कर दिया। युवक द्वारा दिए गए धोखे से व्यथित युवती ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि छात्रा उम्र 21 वर्ष एक निजी कॉलेज से फार्मेसी की पढ़ाई कर रही है। नवंबर 2025 में इंटर्नशिप के लिए वह एक निजी अस्पताल पहुंची थी, जहां पर उसकी मुलाकात फार्मासिस्ट नीरज राठौर से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी, यहां तक कि नीरज ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का वादा कर दिया। इस बीच नीरज ने 13 मार्च को अपने दोस्त का बर्थडे होने की बात कहकर छात्रा को अपने धनवतंरी नगर स्थित घर बुलाया, जहां पर देर रात तक बर्थडे पार्टी चली, पार्टी समाप्त होने पर छात्रा वहीं पर रुक गए, जिसका फायदा उठाते हुए नीरज ने बातचीत के दौरान ही उसके साथ अश£ील हरकतें शुरु कर दी। छात्रा के विरोध करने पर शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद नीरज को जब भी मौका मिलता वह छात्रा को घर बुलाकर शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा। कुछ समय बाद छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपित ने उसे गर्भपात की दवाएं दीं। तबीयत बिगडऩे पर वह उसे इलाज के लिए घड़ी चौक स्थित डॉ. आस्था शर्मा के पास ले गया। बाद में सोनोग्राफी कराने के बाद धनवंतरी नगर स्थित स्काई ब्लू अस्पताल में गर्भपात कराया गया। पीडि़ता का आरोप है कि गर्भपात के बाद नीरज ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा संजीवनी नगर थाने पहुंची और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित नीरज राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।