khabar abhi tak

जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस अक्टूबर में एक ट्रिप आंशिक निरस्त रहेगी

जबलपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के मांडावरिया–किशनगढ़ रेलखंड में ब्रिज संख्या 292 पर आरसीसी बॉक्स द्वारा स्टोन स्लैब प्रतिस्थापन कार्य किए जाने के कारण पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 12181/12182 जबलपुर–अजमेर–जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस अक्टूबर माह में दोनों दिशाओं में 01-01 ट्रिप जयपुर-अजमेर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। 

1- गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर–अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को जबलपुर से अपने निर्धारित समयानुसार प्रस्थान कर जयपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात जयपुर–अजमेर रेलखंड के मध्य यह गाड़ी आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 12182 अजमेर–जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित प्रारंभिक स्टेशन अजमेर के स्थान पर जयपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समयानुसार प्रस्थान कर जबलपुर तक संचालित होगी। अर्थात अजमेर–जयपुर रेलखंड के मध्य यह गाड़ी आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak