रीवा। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर–रीवा–ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। ग्वालियर–रीवा विशेष प्रत्येक बुधवार को 8 जुलाई से 25 नवंबर 2026 तक (22 जुलाई 2026 को छोड़कर) कुल 20 फेरों के लिए संचालित होगी।
वहीं रीवा–ग्वालियर विशेष प्रत्येक बुधवार को आठ जुलाई से 25 नवंबर तक (22 जुलाई को छोड़कर) संचालित होगी। ग्वालियर–रीवा विशेष ग्वालियर से सुबह 07:40 पर प्रस्थान करेगी। इसके बाद डबरा, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर और 11:25 बजे महोबा होते हुए सतना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जबकि शाम 7:40 पर इसका रीवा आगमन होगा.
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
इसी तरह रीवा–ग्वालियर ट्रेन रात्रि 9 बजे रीवा से प्रस्थान करेगी। जो कैमा, जैतवार, टिकरिया, चित्रकूट धाम कर्वी, अतर्रा, बांदा होते हुए महोबा और सुबह 09:40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 7 स्लीपर श्रेणी, 4 एसी थ्री टियर, 3 एसी थ्री टियर इकोनामी, 2 एसी टू टियर,4 सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं एक दिव्यांगजन एवं लगेज कोच शामिल हैं।
