khabar abhi tak

शादी समारोह में आए युवक पर साढ़ूभाई ने किया प्राणघातक हमला, कटनी से आए पीडि़त की हालत गंभीर

जबलपुर। संजीवनी नगर थानान्तर्गत गंगासागर कालोनी में सौरभ बेन पर किसी और ने नहीं उसके ही साढ़ूभाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चाकुओं से हमला कर दिया, हमले में सौरभ के शरीर पर गंभीर चोटें आई,जिसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

                             पुलिस के अनुसार माधव नगर कटनी निवासी सौरभ बेन अपनी मौसी के उन्नति नगर परसवाड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। सौरभ अपने मामा के लड़के सोनू बेन के साथ पिसनहारी मढिय़ा से फूल लेकर एक्सिस गाड़ी से परसवाड़ा के लिए निकला। जब वह गंगासागर कालोनी से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान पत्नी की बहन के पति सत्यनारायण यादव व उसके दो साथियों ने रोककर शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की, सौरभ द्वारा रुपए देने से मना करने पर सत्यनारायण आगबबूला हो गया। उसने गाली गलौज करते हुए सौरभ के साथ मारपीट शुरु कर दी। सौरभ ने विरोध किया तो चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे सौरभ के शरीर पर गंभीर चोटें आई। सौरभ पर हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसपर सत्यनारायण जातिगत रुप से अपमानित करते हुए भाग निकला। दिन दहाड़े हुए घटनाक्रम से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने परिजनों को खबर देते हुए घायल सौरभ को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने भरती कर लिया है। वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak