khabar abhi tak

मुख्यमंत्री ने दिया ईंधन बचत का संदेश, ट्रेवलर में सवार होकर पहुंचे,देखें वीडियो




जबलपुर
। जबलपुर प्रवास के दौरान आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण पेश किया। डुमना एयरपोर्ट से सीधे अपनी पूरी टीम के साथ एक ट्रेवलर वाहन में सवार होकर वे सर्किट हाउस होते हुए मानस भवन पहुंचे। उनके साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक डॉ अभिलाष पांडे और नीरज सिंह मौजूद थे। साथ ही भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन और उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री का यह प्रयास ईंधन बचाने का एक बड़ा संदेश रहा। मानस भवन में आयोजित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में गौरव शिखर सम्मान समारोह में उन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।

​एक यात्रा ने दिया ईंधन बचाने का संदेश

​मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के इस कदम ने न केवल प्रशासन में बल्कि आम नागरिकों में भी चर्चा का विषय बना दिया है। आमतौर पर मुख्यमंत्री का काफिला लंबी गाड़ियों के साथ चलता है, लेकिन इस बार का दृश्य एकदम अलग रहा। उन्होंने अपनी टीम के साथ एक साझा वाहन में यात्रा करना उचित समझा। इससे यह स्पष्ट होता है कि वे फिजूलखर्ची रोकने और संसाधनों के सही उपयोग को लेकर कितने गंभीर हैं। यह संदेश समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक है कि छोटे से बदलाव से बड़ा असर डाला जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak