khabar abhi tak

परीक्षा में करप्शन से छात्रों की आत्महत्या बर्दाश्त नहीं,कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च,देखें वीडियो




जबलपुर
। शहर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में हुई गंभीर अनियमितताओं तथा इसके बाद हुई छात्रों की आत्महत्याओं के विरोध में एक विशाल कैंडल लाइट मार्च और सत्याग्रह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज शाम घंटाघर से प्रारंभ होकर टाउन हॉल स्थित गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुआ। शहर जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में विधायक लखन घनघोरिया, कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, गीता शरत तिवारी और मधु यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे। इस दौरान सरकारी तंत्र द्वारा की गई दमनात्मक कार्यवाहियों के खिलाफ कड़ा रोष जताया गया और जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी गई।

​न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

​प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तीखा हमला बोला और कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि छात्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती। इस मौन जुलूस और सत्याग्रह के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी गई कि युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास असफल साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak