khabar abhi tak

जबलपुर के युवक पिस्टलें रखकर खेल रहे थे जुआं, फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 9 को पकड़ा, तीन पिस्टल, 12 कारतूस, 72 हजार रुपए जब्त

 

जबलपुर/नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के गोटेगांव में लम्बे समय से चल रहे जुआंफड़ पर आज दोपहर के वक्त पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, जहां से पुलिस ने 9 जुआंडिय़ों को पकड़ा है। जिनकी तलाशी लेने पर तीन पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, 72 हजार रुपए नगद व 7 कार जब्त की गई है। पकड़े गए युवकों में जबलपुर व कटनी सहित अन्य जगह के शामिल है। 

                                  पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोटेगांव निवासी सम्मान पटेल के घर में लम्बे समय से चल रहे जुआंफड़ पर जबलपुर, कटनी व बहोरीबंद के युवक जुआं खेलने के लिए आते हैं। यहां पर प्रतिदिन लाखों रुपए का खेल रहा था, इस बात की खबर पुलिस को थी, पुलिस भी मौके की तलाश में थी कि जब यहां पर जुआं फड़ सजे तो दबिश दे। पुलिस को आज खबर मिली कि सम्मान पटेल के घर में जुआं खिलाया जा रहा है। जिसपर पुलिस की टीम पहुंच गई और घर की घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ व अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से 9 जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर मौके से 72 हजार रुपए जब्त किए। वहीं पुलिस को तलाशी के दौरान तीन देशी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस मिले है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से सात लग्जरी कार व 4 दो पहिया वाहन भी जब्त किए है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए जुआंडियों में जबलपुर व कटनी के युवक भी शामिल है, जो यहां पर आए दिन जुआं खेलने के लिए आते थे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak