khabar abhi tak

एमपी : राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने आईपीएस, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, कैडर आवंटित

भोपाल. मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के 7 अधिकारी इंडियन पुलिस सर्विस (आईपीएस) बन गए हैं, केंद्र सरकार ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है, इन पुलिस अधिकारियों के नाम विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में तय किए गए थे जिन्हें अब आईपीएस  संवर्ग आवंटित कर दिया गया है। नियम अनुसार ये अधिकारी एक साल तक प्रोबेशन पर रहेंगे।

ये 7 अधिकारी बने आईपीएस  

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस के 7 अधिकारियों निमिषा पांडे, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सब्यसाची सराफ और समर वर्मा को मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा संवर्ग से भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग आवंटित किया है ।

केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन 

केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इंडियन पुलिस सर्विस (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 9 के उप-नियम (1) और इंडियन पुलिस सर्विस (प्रमोशन द्वारा नियुक्ति) रेगुलेशन, 1955 के रेगुलेशन 9 के उप-रेगुलेशन (1) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति मध्य प्रदेश पुलिस सर्विस के अधिकारियों को प्रोबेशन पर इंडियन पुलिस सर्विस में नियुक्त करते हैं और इंडियन पुलिस सर्विस (कैडर) नियम, 1954 के नियम 5 के उप-नियम (1) के तहत उन्हें मध्य प्रदेश कैडर में आवंटित करते हैं।

एक साल तक प्रोबेशन पर रहेंगे

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ये अधिकारी इंडियन पुलिस सर्विस (प्रोबेशन) रूल्स, 1954 के नियमों के तहत एक साल तक प्रोबेशन पर रहेंगे और वे 10 मई 2011 को हुए संशोधन के बाद इंडियन पुलिस सर्विस (प्रोबेशन) रूल्स, 1954 के सब-रूल 5(4) के अनुसार इंडक्शन ट्रेनिंग लेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak