गौरतलब है कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरैयाघाट 6 बिस्तरों के साथ जनता की स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए बन रहा है। क्षेत्र की जनता की आवश्यकता को देखते हुए विधायक अशोक रोहाणी ने पीआईयू यूनिट के कार्यपालन यंत्री मनीष शर्मा को इसे अपग्रेड कर 30 बिस्तरों के अस्पताल बनाने हेतु एस्टीमेट तैयार करने को कहा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग जबलपुर से जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील साथ में रहे। विधायक श्री रोहाणी ने आश्वासन दिया कि जो भी बजट की आवश्यकता होगी मैं इसे मध्य शासन से स्वीकृत करवा दूंगा। आगे उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनता के स्वास्थ्य के लिए सदैव ही प्रयासरत है, हमारा पूरा प्रयास है कि जनता को उनके निवास के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं और आवश्यक जाँचे उपलब्ध हो सके।
Tags
jabalpur