पुलिस के अनुसार राकेश कुमार गुप्ता उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम खटखरी थाना शाहपुर जिला मउगंज वर्तमान पता हाथीताल कालोनी गोरखपुर की पत्नी सविता गुप्ता को स्किन की समस्या थी। जिसके चलते मोबाइल से स्किन वाले डाक्टर का नम्बर सर्च कर रहे थे। इस दौरान एक नम्बर मिला तो उसपर बात की, कुछ देर बाद दूसरे मोबाइल नम्बर से बात होने के बाद लिंक मिली उसने 10 रूपये का पेमेंट करने के लिये लिंक पर क्लिक किया लेकिन पेमेंट नहीं हुआ। राकेश ने कुछ दिन बाद एक बीमा पालसी बनाई जिसमें 16500 यूनिवर्सल सेम्पो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी केा यूपीआई के द्वारा पेमेन्ट किया। इसके बाद ही राकेश व उनकी पत्नी सविता एकाउंट से 4 लाख 94 हजार 601 रुपए निकाल लिए गए। जीमेल पर रुपयों के ट्रांजेक्शन के मैसेज आने पर राकेश कुमार हतप्रभ रह गए।
सतना व मऊगंज में है एकाउंट-
पुलिस को पूछताछ में राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका सतना के एक्सिस बैंक शाखा में खाता है। वहीं उनकी पत्नी सविता के केनरा बैंक मऊगंज में एकाउंट है, दोनों के एकाउंट से 16 बार ट्रांजेक्शन कर 4 लाख 94 हजार 601 रूपये धोखाधड़ी कर निकाल लिये। रिपोर्ट पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।