khabar abhi tak

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा का परिणाम आज 2 बजे


जबलपुर।
प्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र, स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का परिणाम 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। विद्यार्थी एवं अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर परिणाम देख सकेंगे। इसके साथ ही इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्‍था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।

गौरतलब है कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 16 से 23 जून के बीच 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 1 लाख 17 हज़ार से अधिक और कक्षा 8वीं के 1 लाख 32 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्‍तर पुस्तिकाओं के मूल्‍यांकन के लिए प्रदेश में कुल 322 केंद्र बनाये गए थे। 17 हज़ार से अधिक मूल्‍यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak