नई दिल्ली. सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा करने वाले युवाओं के लिए बड़ी राहतकारी खबर है. भारतीय रेल में जूनियर इंजीनियर-जेई के 4098 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, स्टोर्स विभाग एवं सिग्नल एंड टेलिकाम में जेई के पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय रोजगार अधिसूचना जारी करने की स्वीकृति दे दी है।
रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक शत्रुघ्न बेहरा ने सभी जोन को निर्देश जारी कर दिया है। सभी पद पे लेवल-6 के हैं। 35 विभिन्न श्रेणियों में रिक्तियों को स्वीकृति दी गई है। सबे अधिक 845 पद जूनियर इंजीनियर पी-वे के लिए स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा कैरेज एंड वैगन, मैकेनिकल वर्कशाप, वर्क्स, डिपो मटेरियल अधीक्षक, सिग्नल, इलेक्ट्रिकल टीआरडी, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट तथा सिविल डिजाइन एवं ड्राइंग के पद भी शामिल हैं।
भर्ती आनलाइन इंडेंटिंग एंड रिक्रूटमेंट सिस्टम पोर्टल से होगी
रेलवे में भर्ती आनलाइन इंडेंटिंग एंड रिक्रूटमेंट सिस्टम-ओआइआरएमएस पोर्टल से होगी। इसे लेकर सभी जोन व उत्पादन इकाईयों को निर्देश भी जारी किया गया है। ओआइआरएमएस पर स्वीकृत रिक्तियों के अनुरूप अंतिम इंडेंट मांगपत्र निर्धारित समय सीमा में अपलोड करना होगा।
जानिए कब क्या होगा.?
यूनिट स्तर पर ओआइआरएमएस पोर्टल पर 10 जुलाई तक, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी स्तर पर 11 से 16 जुलाई तक तथा रेलवे बोर्ड स्तर पर 17 से 20 जुलाई एवं 21 से नोडल स्तर पर इंडेंट भरे जाएंगे। इंडेंट तैयार करते समय एसी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस सहित सभी आरक्षण नियमों एवं बैकलाग रिक्तियों का अनिवार्य रूप से ध्यान रखना होगा। रेलवे बोर्ड भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए समान मेडिकल स्टैंडर्ड, शैक्षणिक योग्यता एवं दिव्यांग पात्रता वाले पदों को एक साथ जोड़ कर केंद्रीय रोजगार अधिसूचना जारी करेगा। चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम विभाग एवं श्रेणी का आवंटन संबंधित क्षेत्रीय रेल एवं उत्पादन इकाई में उपलब्ध रिक्तियों तथा आरक्षण व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा।
रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 : पदवार रिक्तियां
इलेक्ट्रिकल विभाग
पद रिक्तियां
डिजाइन, ड्राइंग एवं इस्टीमेट 41
ईएमयू 44
जनरल सर्विसेज 111
इलेक्ट्रिकल 38
टीआरडी 180
टीआरएस 163
वर्कशॉप 33
डिजाइन (इलेक्ट्रिकल) 4
इंजीनियरिंग (सिविल) विभाग
पद रिक्तियां
ब्रिज 44
सिविल डिजाइन, ड्राइंग एवं इस्टीमेट 190
पी-वे 845
सिविल ड्राइंग एवं इस्टीमेट 9
वर्क्स 470
ट्रैक मशीन 60
रिसर्च (सिविल) 13
सिविल एसटीए 8
डिजाइन (सिविल) 8
वर्क्स (डिजाइन) 7
मैकेनिकल विभाग
पद रिक्तियां
कैरेज एंड वैगन 450
केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट 35
डिजाइन, ड्राइंग एवं इस्टीमेट 28
डीजल (इलेक्ट्रिकल) 40
डीजल (मैकेनिकल) 45
मैकेनिकल 130
मैकेनिकल डिजाइन, ड्राइंग एवं इस्टीमेट 8
मैकेनिकल वर्कशॉप 436
मिल राइट 29
डिजाइन (सी एंड डब्ल्यू) 6
डिजाइन (एमपी) 6
सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग
पद रिक्तियां
सिग्नल 197
डिजाइन, ड्राइंग एवं इस्टीमेट 10
वर्कशॉप 12
डिजाइन (एस एंड टी) 5
टेलीकम्युनिकेशन 79
स्टोर्स विभाग
पद रिक्तियां
डिपो मटेरियल अधीक्षक 314
कुल रिक्तियां : 4,098 पद.
