जबलपुर। यातायात पुलिस ने गुरूवार को स्कूल वेन और बसों के खिलाफ विशेष चैकिंग अभियान शुरू किया। इसमें केंद्रीय विद्धालय और सेंट लायसेस स्कूल के वाहनों की जांच की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अखिलेश तिवारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाली स्कूल वैनों की सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सुरक्षा गाइडलाइन एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जांच में कई स्कूल वैन निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते पाये गये।
ऐसे वाहनों को जप्त कर थाना सिविल लाईन में खडा किया गया । लगभग 40 स्कूल वैन के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल 70,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक इंद्रा ठाकुर, रक्षित निरीक्षक मनीष प्यासी, वीरेंद्र आरक, सूबेदार राहुल सिंह उपस्थित रहे।
