khabar abhi tak

महाराजपुर में स्कूल से लौट रहे स्कूली छात्र को 2 बदमाशों ने रुपये की मांग करते हुए चाकू मारा

जबलपुर. शहर के अधारताल थाना क्षेत्र के महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप शनिवार की दोपहर स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को उसके दोस्तों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

बताया जाता है कि महगवां परियट निवासी विनायक पटेल स्कूल की छुट्टी के बाद अपने दोस्तों के साथ घर जाने के था। इसी दौरान महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास क्षेत्र के बदमाश गुल्लू उपाध्याय और सक्षम दुबे वहां पहुंचे जबरन पैसों की मांग करने लगे। छात्र द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया अ फरार हो गए।

घटना के बाद घायल छात्र के साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। छात्र की शिकायत पर अधारताल थाना पुलिस ने आरो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी सक्षम दुबे क्षेत्र का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak