पुलिस के अनुसार देवेन्द्र भूमिया निवासी सुनाचर बेलखेड़ा अपने भाई रंजीत के साथ मोटर साइकल से बहनोई को छोडऩे पाटन गया था। बहनोई को छोड़कर दोनों भाई घर के लिए रवाना हो गए, रात 11 बजे के लगभग जब वे अन्नपूर्णा ढाबा बेलखेड़ा के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड डी 0969 के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई मोटर साइकल सहित गिरकर घिसटते हुए चले गए, वही दूसरी मोटरसाइकल में सवार युवक भी गिर गया। दुर्घटना हो देख राह चलते लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने देवेन्द्र को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों युवकों का इलाज के बाद छोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो पाई। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जबलपुर। बेलखेड़ा थानान्तर्गत अन्नपूर्णा ढाबा के पास रात 11 बजे के लगभग मोटर साइकलों में भिड़ंत हो गई। भिडं़त में दोनों मोटर साइकलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं एक युवक देवेन्द्र भूमिया के शरीर पर गंभीर चोटें आई। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों देवेन्द्र को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटर साइकलों को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका।
Tags
jabalpur