khabar abhi tak

पमरे के निशातपुरा स्टेशन का लोकार्पण 26 को रेलमंत्री करेंगे, जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस का होगा हाल्ट

भोपाल. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आगामी 26 जुलाई को निशातपुरा के नए रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। रेल मंत्रालय से फिलहाल इस स्टेशन के लिए दो ट्रेनों जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस व इंदौर-जम्मू तवी के स्टॉपेज की मंजूरी मिली है.

दो साल से तैयार था स्टेशन, नहीं रुक रही थी ट्रेन

करोड़ों रुपए खर्च कर निशातपुरा स्टेशन तैयार किया गया। जो दो साल से ट्रेनों के स्टॉपेज का इंतजार कर रहा था, लेकिन अब तक यहां किसी ट्रेन का स्टॉपेज नहीं था। यहां दिन-रात सन्नाटा पसरा रहता था।

सांसद रेल मंत्री से मिले, केंद्र से हरी झंडी दी गई 

निशातपुरा रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के संचालन को लेकर क्षेत्रीय सांसद आलोक शर्मा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। उन्होंने स्टेशन की जानकारी दी। जिसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी। 26 जुलाई को स्टेशन के लोकर्पण की तारीख मिली।

दो ट्रेनों के संचालन से होगी स्टेशन की शुरुआत

सांसद आलोक शर्मा के मुताबिक, निशातपुरा स्टेशन से शुरुआत में दो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें पहली इंदौर-जम्मूतवी एक्सप्रेस और जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस का यहां पर ठहराव होगा। इससे क्षेत्र के करीब 3 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak