जबलपुर। गढ़ा के बीटी तिराहा स्थित अर्पित सिंह के जुआ फड़ पर बुधवार की रात पुलिस ने छापा मारा और बीस लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से करीब 85 हजार रूपए जब्त किए।
गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीटी तिराहा स्थित अर्पित सिंह के घर के प्रथम तल पर पुलिस ने घेराबंदी करके दबिश दी। पुलिस की टोह मिलते ही कुछ जुआरी प्रथम तल से कूदने की फिराक में थे लेकिन घर को घेरे मौजूद पुलिस कर्मियों को देखकर जुआरी भाग नहीं सके। जुआरियों से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम क्रमशः अभिषेक गिमोनकर निवासी श्रीराम नगर, शुभम उसरेठे निवासी संजीवनीनगर, अतिशय जैन गोरखपुर, सचिन सैनी निवासी गंगासागर, निलेश सेन निवासी गौतम मढ़िया, आकाश यादव निवासी कछपुरा माल गौदाम, सुबेन्द्र जायसवाल निवासी संचार नगर, जगदीश झारिया निवासी बीटी तिराहा, गरीबा लोधी निवासी गंगा सागर, राजेश कोष्टा निवासी संजीवनीनगर, सागर चंदेलवानी निवासी शुक्ला, प्रभात राठौर निवासी कछियाना, नमन पाठक निवासी गुलौआचौक, अर्पित सिंह निवासी बीटी तिराहा, अभिषेक यादव निवासी बेदीनगर, विवेक नायडू निवासी भीमनगर, लक्की बेन ,निवासी ईसाई मोहल्ला, सचिन कश्यप निवासी इसाई मोहल्ला, नकुल चक्रवर्ती निवासी कुम्हार मोहल्ला, शाहिल ठाकुर निवासी पंसारी मोहल्ला बताया। जुआ फड़ के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी अर्पित सिंह ने अपने घर पर जुआ का संचालन करना बताया। जुआड़ियों के पास नगद 84 हजार 870 रूपये जब्त किए।
