पुलिस के अनुसार समता कालोनी में रहने वाले शरद आचार्य के घर 23 मई को चोरी की वारदात हुई, जिसमें चोरों ने सोने व चांदी के जेवरों पर हाथ साफ किया। पुलिस ने मामले में इटारसी में दबिश देते हुये दो संदेही को पकडा गया जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम रीनू जाटव उर्फ राहुल अंडा पिता अन्नी लाल जाटव उम्र 34 वर्ष निवासी डबल फाटक थाना देहात जिला नर्मदापुरम, गोपी किशन पिता बादामी लाल धुर्वे उमे 30 वर्ष निवासी पत्ती बाजार ईरानी डेरे के पास नर्मदापुरम बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी की वारदात करना स्वीकार लिया।
पुलिस ने इन्हे किया गिरफ्तार-
-रीनू उर्फ राहुल अंडा पिता अन्नी लाल जाटव उम्र 34 वर्ष निवासी डबल फाटक नर्मदापुरम (पूर्व से 28 अपराध पंजीबद्ध)
-गोपी किशन पिता बादामी लाल धुर्वे उम्र 30 साल पत्ती बाजार ईरानी डेरे के पास इटारसी (पूर्व से 16 अपराध पंजीबद्ध)
-जब्त किए गए सोने चांदी के जेवर कीमती 8लाख रुपए।
-सूरज पिता सुरेश उर्फ नाटी चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी बाबाटोला हनुमानताल
-शक्ति उर्फ राहुल पिता बाबू लाल चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी बाबा टोला हनुमान मन्दिर हनुमानताल
जब्त किए गए सोने, चांदी के जेवर कीमती 5 लाख रुपए
इटारसी 18 नम्बर बंगला के खंडहर में छिपाए थे जेवर-
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर इटारसी में १८ बंगला के खंडहरों से चोरी के जेवर बरामद किए है। वहीं एक वर्ष पूर्व 10 मई 2025 को त्रिमूर्ति नगर गणपती बिहार में एक मकान से एक चोरी कर आरोपी गोपी किशन ने अपने घर पत्ती बाजार ईरानी डेरे के पास थाना इटारसी मे रखना बताया। जिस पर थाना गोहलपुर मे पिछले वर्ष अपराध क्र. 333/25 धारा 331,305 बीएनएस पंजबद्ध होना पाया गया।
बरामद किए गए जेवर-
दोनों आरोपियों कि निशादेही पर चुराये सोने का हार 01नग, सोने की चेन - 02 नग, सोने की झुमकी 01 नग, अंगूठी-01 नग, पांचाली 01 नग, पेंडल -01 नग, लॉकेट 01 नग, टॉप्स 01 जोडी, लोंग 01 नग तथा चांदी की सिंदूर दानी 01 नग, सिक्के 02 नग, पायल 03 नग, लटकन 01 नग, बिछिया 41 नग, बड़ा कडा 01 नग, छोटे कड़े 02 नग, ग्लास -01 नग कुल कीमती लगभग 8 लाख रूपये के जप्त करते हुये दोनों आरोपियों को अपराध क्रमांक 440/2026 धारा 331(4),305(A) BNS एवं 333/25 धारा 331,305 बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
प्रदेश के इन जिलों में दर्ज है प्रकरण-
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकडे गये दोनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के है। आरोपी रीनू जाटव उर्फ राहुल अंडा के विरूद्ध पूर्व में जिला नर्मदापुरम में नकबजनी, मारपीट, चोरी, अवैध शराब, अवैध हथियार, जुआ जैसे २८ गंभीर अपराध दर्ज हैं । इसी प्रकार आरोपी गोपी किशन धुर्वे के पूर्व मे जिला नर्मदापुरम, भोपाल, रायसेन, जबलपुर में चोरी, नकबजनी, मारपीट, अवैध शराब,अवैध हथियार के कुल १६ अपराध दर्ज हैं ।
गोहलपुर में डाक्टर के घर चोरी-
गोहलपुर में डॉ. नंदनी सोनी उम्र २९ वर्ष निवासी लक्ष्मीनारायण परिसर अमखेरा कुदवारी ने के घर से सोने व चांदी के जेवर चोरी किए गए है। पुलिस ने मामले में सूरज पिता सुरेश उर्फ नाटी उम्र २५ वर्ष निवासी बाबाटोला हनुमानताल व शक्ति उर्फ राहुल पिता बाबू लाल चौधरी उम्र २० वर्ष निवासी बाबा टोला हनुमान मन्दिर के पास हनुमानताल को पकड़ा है। दोनों ने लक्ष्मीनारायण परिसर अमखेरा कुदवारी स्थित एक सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी किए गए जेवरात घर में छुपाना बताया ।
इनके पास से बरामद किए गए जेवर-
आरोपियों की निशानदेही पर चुराई हुई सोने कि अंगूठी ०३ नग, कान के सोने के टाप्स ०२ जोडी, पेंडल ०३ नग, लॉकेट ०२ नग, हाय चंद्रमा ०२ नग, गुरिया १२ नग, कंगन की सोने की पत्ती ०४ नग, लोंग ०८ नग, रिंग -०१ नग, तथा चांदी का कमरबंध ०१ नग, पाएजे ०२, चांदी कि पायल ०६ नग, बिछिया १४ नग, अंगूठी ०२ नग, चेन ०२ नग कुल कीमती लगभग ५ लाख के जप्त करते हुये दोनों आरोपियों को थाना गोहलपुर के अपराध क्रमंाक १५५/२६ धारा ३३१(४),३०५(एं) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी सूरज चौधरी के पूर्व में थाना हनुमानताल में मारपीट के ०२ अपराध एवं आरोपी शक्ति चौधरी के थाना लार्डगंज में अवैध हथियार एवं थाना हनुमानताल में जुआ के १-१ अपराध दर्ज है।
इनके साथ हुई लूट की वारदात-
लक्ष्य झा उम्र 20 वर्ष निवासी बाई का बगीचा घमापुर एवं अभिवन को घेरकर चार बदमाशों ने कार की चाबी छुडा ली।इसके बाद अभिनव के गले मे चाकू अडाकर उससे 20 हजार रूपए लूटकर कार में बंधक बनाकर ढाई घंटे तक घुमाते रहे। डरा धमकाकर उससे ऑन लाईन सुपर मनी एप के माध्यम से 20 हजार रूपये डलवा लिये तथा उसके हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी छीन लिये। पुलिस ने मामले में ब्रजेश पिता राजेश महतो उम्र 19 वर्ष एवं सुमित डुमार पिता स्व. संजय डुमार उम्र 18 वर्ष, सुमित उर्फ सचिन समुन्द्रे पिता लाला राम समुन्द्रे उम्र 19 वर्ष तीनों निवासी अघोरी बाबा चंडालभाटा को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध कराया गया । चौथा साथी संकेत राठौर घटना कारित कर फरार था, जिसपर 5 हजार रुपए का ईनाम रखा गया था। संकेत राठौर उम्र २४ वर्ष निवासी सब्जी मंडी लटकारी का पड़ाव थाना लार्डगंज को घेराबंदी कर पकडा गया।